फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर घायल हुए दो बच्चे

Tue, 29 Nov 2016 07:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इलाके में बंदरों के आतंक से परेशान हैं लोग
विज्ञापन
बिधूना औरैया में मंगलवार को तिलकनगर इलाके में छत पर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में दो बच्चे छत से नीचे आ गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घर आनन-फानन में दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

इस समय कस्बे के हर मोहल्ले में बंदरों का आतंक चरम पर है। मुख्य सड़कों पर भी बंदर झुंड में घूम रहे हैं। सामान ले जाने वाले पर झपट्टा मार रहे हैं। बंदरो के डर से लोग छतों पर तक नही जा पा रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन बंदरों के आतंक से निजात नही दिला पा रहा है। तिलक नगर मोहल्ले में कुछ बच्चे दोपहर में छत पर खेल रहे थे। उसी समय बंदरों का झुंड हमलावर हो गया। बच्चे भागे और बंदरों से बचने के चक्कर में रिषभ (10) पुत्र देवेंद्र प्रताप व मोंटी (5) पुत्र राजू छत से नीचे आ गिरे। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें