फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने से नाराज पब्लिक का गुस्सा फूटा, सड़क पर लगाया जाम

Tue, 29 Nov 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बैंक के बाहर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बैंक में ताला देख कानपुर और फतेहपुर में पब्लिक का गुस्सा फूट पड़ा। पैसे निकालने आये लोगों ने जमकर हंगामा काटा और सड़क पर जाम लगा दिया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कर्रही ब्रांच में कैश न मिलने से परेशान लोगों ने मैनेजर के विरोध में नारे लगाये। लोगों का कहना था कि बैंक मैनेजर अपने मिलने वालों को कैश दे रहा है जबकि तीन-चार दिन से सैकड़ों लोग लाइन में खड़े होने आते हैं उनका नंबर ही नहीं आता। जनता को ये बैंक बैंकवाले बेवकूफ बना रहे हैं। उधर फतेहपुर के मुत्तौर में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बाहर ताला लगा देख ग्रामीण भड़क गये। नारेबाजी और हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। हंगामा करने वाले अधिकतर वही लोग थे जिनके घरों में शादी की तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें