फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस टीम पर किया हमला महिला दरोगा के बिल्ले नोचे, मां-बेटी समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Aug 2019 12:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत का निस्तारण करने पहुंची राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पर आरोपी पक्ष की महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला दरोगा के बिल्ले नोच लिए और टीम से मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को कोतवाली घाटमपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मछैला गांव निवासी अशोक कुमार ने गांव के कल्लू के खिलाफ पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा किए होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम दोपहर बाद भूमि की नापजोख करने गांव पहुंची।

 
विज्ञापन

संयुक्त टीम में रेउना क्षेत्र की महिला राजस्व निरीक्षक एकता त्रिपाठी और राजस्व लेखपाल आशुतोष के साथ रेउना पुलिस चौकी इंचार्ज दो सिपाहियों के साथ मछैला गांव पहुंचे। टीम के सदस्यों ने विवादित भूमि की नापजोख करने के बाद कल्लू का कब्जा अवैध पाया और उसे खाली करने के निर्देश दिए।

इस पर कल्लू की पत्नी पुष्पा बेटियां छाया उर्फ रेनू और गरिमा उर्फ शालू राजस्व लेखपाल से उलझ गईं। उसके साथ मारपीट कर दी। महिला दरोगा पूजा पाल के बिल्ले नोच लिए और मारपीट की। पुलिस ने सख्ती करके तीनों महिलाओं को घेरे में ले लिया और उनको पकड़कर कोतवाली ले आईं।

शाम को राजस्व निरीक्षक एकता त्रिपाठी की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी मां-बेटियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया। कोतवाल रणबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पुष्पा और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें