यूपी के जालौन जिले में बुधवार को उरई नगर पालिका चेयरमैन पर फायरिंग कर जानलेवा हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसके बाद चेयरमैन के समर्थक भड़क गए और सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
समर्थकों ने चौराहे पर जाम लगाकर वाहनों को रोक दिया साथ ही कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। पालिका चेयरमैन की तहरीर पर आरोपी सभासद के प्रतिनिधि व पति नीरज राजपूत के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।