फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल पर हमला: पुलिस मुठभेड़ में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, अधिवक्ता को पहले ही पकड़ चुकी है पुलिस

Wed, 20 Sep 2023 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: देर रात पुलिस ने कमसान निवासी अधिवक्ता विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। उस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेड कांस्टेबल या उनके दोस्तों से आरोपियों की कोई रंजिश तो नहीं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद मुर्तजा पर जानलेवा हमला कर नकदी और मोबाइल लूटने वाले अधिवक्ता को मंगलवार देर रात पुलिस ने गिफ्तार कर लिया। वहीं, फरार एक अन्य आरोपी राहुल यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में हेड कांस्टेबल की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रयास व लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

दरोगा ने मीडिया के सामने अपने बयानों में कहा था कि वह उन दोनों आरोपियों को पहचानता तक नहीं। ऐसे में लूट में वारदात किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हेड कांस्टेबल मोहम्मद मुर्तजा सोमवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद सादे कपड़ों में दो मित्रों के साथ बिल्हौर के हरिरामपुरवा निवासी दिलीप यादव के यहां खाना खाने गए थे।
वापसी में अलियापुर चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। इससे पहले कि कुछ समझ पाते, दोनों युवकों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने के साथ ही पूरा शरीर नीला पड़ गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उनके जेब में रखे मोबाइल और 4500 रुपये भी लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

गंभीर हालत में हैलट किया था रेफर
यहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया था। हेड कांस्टेबल के साथ खाना खाने गए उनके दोस्तों ने आरोपियों की पहचान कमसान गांव निवासी राहुल कुमार और विशाल यादव के रूप में की है। पुलिस ने मामले में मंगलवार को हेड कांस्टेबल की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।

विज्ञापन

देर रात आरोपी अधिवक्ता विशाल यादव को किया था गिरफ्तार
देर रात पुलिस ने कमसान निवासी अधिवक्ता विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। उस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेड कांस्टेबल या उनके दोस्तों से आरोपियों की कोई रंजिश तो नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें