फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां के भाजपा विधायक के काफिले पर जमकर हुआ पथराव, कई थानों की फोर्स ने पाया बवाल पर काबू

Mon, 20 Nov 2017 12:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा समर्थक की कार का टूटा पड़ा शीशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय चुनाव में तूफानी प्रचार अभियान के बीच अब हिंसा की वारदातें भी हो रही हैं। रविवार रात यूपी के फतेहपुर जिले के पालिकाध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी का प्रचार कर लौट रहे सदर विधायक विक्रम सिंह के काफिले पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। कई कार्यकर्ता चुटहिल हो गए। विधायक ने हमले के पीछे सपा का हाथ होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस के सामने भाजपाइयों ने नारेबाजी की। किसी तरह मामला शांत तो हुआ, लेकिन हालात तनावपूर्ण हैं।विक्रम सिंह रविवार रात करीब नौ बजे सथरियांव इलाके से प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी के साथ प्रचार कर लौट रहे थे। काफिले के पीछे कई समर्थकों की गाड़ियां थीं।
विज्ञापन

हमलावरों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया

भाजपा समर्थक के बोलेरो का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विधायक की गाड़ी को टारगेट बनाकर पत्थर फेंका गया। पत्थर उनके पीछे चल रही गाड़ी में लगा। कार का शीशा टूट गया। इस बीच हमलावरों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। काफिले के रुकने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। इस बीच हमलावर भाग निकले। 

आरोप है कि हमलावर सपा प्रत्याशी नजाकत खातून के बेटे हाजी रजा के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही हमलावरों की भीड़ एक पार्टी के कार्यालय में घुस गई और भीतर से शटर बंद कर लिया। पुलिस ने काफी देर उसे खुलवाने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। सदर विधायक का कहना है कि इलाके के विनोद साहू सपा से पूर्व सभासद हैं। उन्होंने ही सपा समर्थकों संग हमला कराया है।

प्रशासन 24 घंटे के अंदर आरोपियों पर कार्रवाई करेगा। क्षेत्राधिकारी सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव का कहना है कि भाजपा ने अपनी हार से बचने के लिए यह ड्रामा रचा है। सपा का इस हमले या पथराव से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें