फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में अचानक हुआ हमला, दूल्हे को बंधक बना बारातियों को पीटा, रस्माें के बीच सामने आया ये सच

Sat, 18 May 2019 07:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम में अचानक हुआ दूल्हे पर हमला
विज्ञापन
शादी की रस्मों के बीच अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हे के पिता और आधा दर्जन परिजनों पर डंडों से हमला कर दिया। दूल्हे के पिता और चाचा घायल हो गए। घायलों के मुताबिक हमला करने वाले लड़की का प्रेमी और उसके साथी बताए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव निवासी माधव (50) पुत्र बिफइया ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पुत्र नंदी की शहर के जरैली कोठी निवासी गनेशा यादव के घर बारात आई थी। टीका की रस्में चल रही थीं। तभी 15-20 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

लड़की से एक तरफा प्रेम के चलते युवक और उसके साथियों ने हमला किया

दूल्हा को कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर उसे (माधव) और भाई बिंदा (40), चाचा राजबली यादव (40) व भतीजा बिल्लू यादव (36) को डंडों से पीटकर घायल कर दिया और भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन चौकी पुलिस ने अपनी उपस्थिति में शादी की रस्में पूरी कराईं।

शनिवार को दुल्हन की विदाई हो गई। घायलों का कहना है कि लड़की से एक तरफा प्रेम के चलते युवक और उसके साथियों ने हमला किया। उधर, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा का कहना था कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें