फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर सांड़ को पकडने गई टीम बैरंग हुई वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में सांड़ के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। सांड़ के हमले से छह से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। सोमवार को गांव पहुंची टीम को भी सांड़ ने दौड़ा लिया। इससे टीम बैरंग लौट गई। साथ ही दोबारा आने की बात कही है।
विज्ञापन

दिलावलपुर गांव में एक सांड़ के हमलावर होने से ग्रामीण परेशान हैं। वह किसानों को खेतों में देखते ही दौड़ाकर हमला कर देता है। इससे कैलाश, जुग्गीलाल, बालजी सचान, ओम प्रकाश, परशुराम समेत छह से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सांड़ के आतंक की वजह से किसान खेतों में जाने से डरने लगे हैं। इस समस्या से निजात के लिए किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। सोमवार को रनियां के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र सिंह टीम लेकर पहुंचे। सांड़ ने टीम को दौड़ा लिया। टीम सांड़ को सुस्त करने वाला इंजेक्शन नहीं लगा सकी। टीम बैरंग वापस हो गई। प्रधान जनमेजय सचान ने बताया कि टीम ने जल्द ही दोबारा आकर सांड़ पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें