फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी कानपुर में गिरफ्तार, एटीएस के हाथ लगी यह बड़ी सफलता

Thu, 13 Sep 2018 04:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ani
विज्ञापन
यूपी के आतंकवाद विरोधी दल (एटीएस) ने कानपुर में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य है।
विज्ञापन


इसे एटीएस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, अभी संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में आंतकी संगठन सक्रिय हो गए हैं।

हिजबुल, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान की सेना और इंटर-सर्विसेज-इंटेलिजेंस से सक्रिय समर्थन प्राप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि गणेश चतुर्थी के दौरान कानपुर के एक मंदिर को निशाना बनाना की साजिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस ने किया आतंकवादी को गिरफतार
एटीएस के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि कानपुर से हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। जाहिर है कि उसने गणेश चतुर्थी के अवसर पर हमला करने की योजना बनाई थी।

पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि उसने अप्रैल 2017 में प्रशिक्षण लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें