फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद कानपुर कैंट से नहीं लड़ेंगे चुनाव

Thu, 19 Jan 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अतीक अहमद का कानपुर से टिकट कटा
विज्ञापन
कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अतीक अहमद चुनाव नहीं लड़ेंगे। अतीक ने गुरुवार को इलाहाबाद की किसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुना लड़ने का एलान किया है। कांग्रेस से गठबंधन के पहले सपा नेता मुलायम सिंह यादव की तरफ से अतीक को कैंट से प्रत्याशी घोषित किया गया था। इसके बाद अतीक ने लाल बंगला में दफ्तर खोलने के साथ-साथ एक मकान भी खरीदा था।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरोध के बावजूद मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने अतीक अहमद को कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना दिया। इसका शुरू से ही दावेदार विरोध कर रहे थे। इसी बीच केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने अखिलेश खेमे को मान्यता दे दी। इस पर अतीक को प्रत्याशिता न मिलने का डर सताने लगा। कैंट से टिकट पक्की करने की कोशिश में विफल होने पर अतीक बैग फुट पर आ गए। कैंट से चुनाव न लड़ने की पुष्टि अतीक अहमद ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में की। इसके बाद से स्थानीय नेता और दावेदारों में उत्साह हैं। बताते चलें कि सपा ने पहले परवेज अंसारी को प्रत्याशी बनाया था। बाद में अतीक अहमद के नाम का एलान किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें