फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को ले जा रही टैम्पो को कार ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, कई घायल

Thu, 19 Jan 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिठूर के पास हुए हादसे में मृतक की फाइल फोटो एवं आरोपी कार चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरे टेम्पो और अनियंत्रित कार की आमने- सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेम्पो चालक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं स्कूली बच्चे घायल हो गए। मामला यूपी के कानपुर का है। कानपुर नवाबगंज निवासी नन्द किशोर निषाद (32) टेम्पो चालक था। नंद किशोर अपनी टेम्पो से रोजाना की तरह मैनावती मार्ग में बने आर.डी.आर.एन. सरस्वती इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर स्कूल ले जा रहा था। इस्कॉन मंदिर से पहले नंद किशोर बच्चे को लेने के लिए सड़क किनारे टेम्पो खड़ा कर रूका हुआ था तभी तेज रफ्तार नैनो कार ने टेम्पो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नन्द किशोर की मौत हो गई व उसमें सवार आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार युवक-युवती भागकर इस्कॉन मंदिर में जा छुपे। ग्रामीणों व पुजारी ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ जीतेन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक कार चलाते समय युवक-युवती अशलील हरकत कर रहे थे, इस बीच कार अनियंत्रित हो गई और टेम्पो में जा भिड़ी। दुर्घटना में टेम्पो चालक की मौत हो गई है व आधा दर्जन बच्चे घायल हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। कार सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें