फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा से पहले नेता जी ने अतीक को लगायी थी फटकार, कही थी ये गम्भीर बातें...

Fri, 23 Dec 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इलाहाबाद के शियाट्स यूनिवर्सिटी में शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोपो को झेल रहे अतीक अहमद को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बीते 20 दिसंबर को लखनऊ तलब किया था। बताया जाता है कि नेता जी ने शियाट्स में मारपीट के आरोपो पर अतीक से सफाई मांगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

अतीक के जवाबो से नेता जी संतुष्ट नहीं

अतीक अहमद (फाइल फोटो)
सूत्रों के मुताबिक अतीक के जवाबो से नेता जी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पूरे मामले में अतीक को कड़ी फटकार लगायी। बताया जाता है कि नेता जी ने यूपी चुनाव के मद्देनजर अतीक को सावधानी बरतने का आदेश दिया है।

नेता जी की फटकार का असर था

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गले लगते अतीक अहमद (फाइल फोटो)
नेता जी की फटकार का असर था कि अतीक ने अपनी 21 दिसंबर को कानपुर में प्रस्तावित रैली को टालकर 22 दिसंबर को कर दिया। ताकि उन्हें तैयारियो का समय मिल सके।

नेता जी की फटकार का ही असर है कि बाहुबली अतीक ने समाचार पत्रों में बाकायदा विज्ञापन जारी कर 22 को होने वाली उनकी रैली में असलहे के साथ न आने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने उनकी रैली में आने वालों से टोल प्लाजा पर भुगतान करने को भी बोला है।
विज्ञापन

जिनकी जान को खतरा होता है वे अपने साथ असलहा रखते हैं

अतीक अहमद (फाइल फोटो)
मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस अपील को सामान्य बताया। बोला की काफी ऐसे नेता और ग्राम प्रधान होते हैं जिनकी जान को खतरा होता है, ऐसे में वो अपने साथ असलहे लेकर आते हैं। ऐसे लोग अगर आ पाने में असमर्थ हैं तो वो न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें