फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अतीक के काफिले से जनता त्रस्त

Fri, 23 Dec 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद गुरुवार को 118 वाहनों के काफिले के साथ कानपुर पहुंचे। पूरी सड़क पर उनके काफिले की गाड़ियों ने अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन






 

अतीक के काफिले ने कब्जाया रोड

मीडिया से बातचीत करते सपा नेता अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
उनके काफिले ने ऐसा रोड कब्जाया कि रामादेवी के आसपास जाम लग गया। आम लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। इसके बाद अतीक देरशाम बाबूपुरवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को पहुंचे।

शायद कुछ कसर बाकी रह गई होगी, इसलिए यहां काफिले का तामझाम दिखाने के लिए पहले से जबरदस्त तैयारी कर ली गई थी। रोड शो के दौरान अतीक के समर्थन में तकरीबन 250 गाड़ियां जमा हो गई। इसने पूरे शहर में चक्कर लगाया।  

 
विज्ञापन

रोड शो के दौरान जगह-जगह अतीक का हुआ शानदार स्वागत

रोड शो के दौरान अतीक का जगह-जगह हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कहीं-कही शानदार तरीके से उनका स्वागत किया गया। अतीक जब फतेहपुर के टोल प्लाजा पर पुहंचे तो एक मुश्त 10 हजार रुपए दिए और बोले बाद में हिसाब होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें