कानपुर। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला इकाई की ओर से शनिवार को किदवई नगर और छावनी विधान सभा क्षेत्रों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
किदवई नगर विधानसभा में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अटल जी ने मूल्यों और विचारधारा पर आधारित राजनीति के माध्यम से विकास व सुशासन की नींव रखी। सम्मेलन की अध्यक्षता दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्रा, कौशल किशोर, रामदेव शुक्ला, शरद मिश्रा, रीता शास्त्री, श्याम सुंदर गर्ग, जसविंदर सिंह, अशोक त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
छावनी विधान सभा का सम्मेलन श्याम नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। यहां मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि अटल जी राष्ट्र को सर्वोपरि मानते थे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि अनूप अवस्थी, महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी, रघुनंदन सिंह भदौरिया, आलोक, सुमित, सनी जायसवाल आदि रहे।