कानपुर। 75वां राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन 23 अगस्त को गुजैनी स्थित दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन के पुष्पांजलि सभागार में होगा। यह आयोजन सौमित्र दुबे फाउंडेशन करा रहा है। इसमें शामिल होने वाले 150 से अधिक ज्योतिषों में से एक को सौमित्र दुबे पद्मेश शिखर ज्योतिष सम्मान दिया जाएगा। इसके तहत एक लाख रुपये का सम्मान मिलेगा।
अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और समापन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुशास्त्र पं. सतीश शर्मा जयपुर, दिल्ली के अरुण बंसल, इंद्र प्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र पांडे, अजय भांबी दिल्ली समेत करीब 150 ज्योतिष शामिल होंगे। साथ ही हाथ देखकर कुंडली देखने वाले कैप्टन लेखराज शर्मा भी आ रहे हैं। सौमित्र दुबे पद्मेश शिखर ज्योतिष सम्मान के अलावा ज्योतिष महामहोपाध्याय, ज्योतिष ब्रह्मऋषि सम्मान, ज्योतिष वैदिक भूषण व लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड भी दिए जाएंगे।