फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ज्योतिषाचार्य निकला समलैंगिक, लड़कों से बनाता था अनैतिक संबंध, लोग बोले- मोहल्ले में भी डालता था डोरे

Sat, 07 Oct 2023 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेसीपी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि ज्योतिष के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि दोनों पहले भी कई बार उसके घर आ चुके थे। तरुण उनको संबंध बनाने के लिए पैसे देता था। घटना के दिन तरुण ने दोनों छात्रों को अच्छा खाना खिलाया, लेकिन पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन
तरुण शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंदनगर में ज्योतिष के घर हुई चोरी मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि ज्योतिष किन्नर है। जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि किन्नर और चोरी के आरोपी नाबालिगों से अनैतिक संबंध होने बात भी सामने आई है। ज्योतिष को कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं, दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी ज्योतिष तरुण शर्मा ने घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट बाबूपुरवा थाने में दर्ज कराई थी। चोरी की वारदात तरुण के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस की जांच में दो नाबालिग छात्रों के वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई। आरोपी छात्र एक होटल में मौज-मस्ती करने गए। वहां चोरी के नोटों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दी थी।

तरुण शर्मा उनके साथ अनैतिक रिश्ते बनाता था
इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम व जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद नाबालिग आरोपियों ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि तरुण शर्मा उनके साथ अनैतिक रिश्ते बनाता था। इसके एवज में उन लोगों को पैसा भी देता था। घटना के वाले दिन तरुण ने संबंध बनाए, लेकिन पैसे नहीं दिए। इस पर उन लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

मोहल्ले के कई और लड़कों पर डोरे डालता था
जेसीपी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि ज्योतिष के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि दोनों पहले भी कई बार उसके घर आ चुके थे। तरुण उनको संबंध बनाने के लिए पैसे देता था। घटना के दिन तरुण ने दोनों छात्रों को अच्छा खाना खिलाया, लेकिन पैसा नहीं दिया। इसी वजह से उसके घर में चोरी की। जांच में यह बात भी सामने आई है कि तरुण मोहल्ले के कई और लड़कों पर डोरे डालता था।
विज्ञापन



महिला के वेश में डांस करते हुए दो वीडियो भी मिले

इससे आसपास के लोग भी परेशान थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से यह बात भी सामने आई है कि तरुण के घर में कई और लड़कों का आना-जाना था। पुलिस के मुताबिक तरुण का महिला के वेश में डांस करते हुए दो वीडियो भी मिले हैं। दोनों चोरों के नाबालिग होने की वजह से उनके साथ कुकर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तरुण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें