फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बार-बार सर्दी लगने से बढ़ रहा अस्थमा का खतरा, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय

Sun, 25 Nov 2018 12:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बच्चों को समय से स्पीच थेरेपी न देने से हो जाता डिप्रेशन
- विशेषज्ञों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया
- साइनस और कान की लाइव सर्जरी डाक्टरों ने देखी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में यूपी ईएनटी एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित यूपीकॉन-2018 में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञों ने सचेत किया कि बच्चों को बार-बार सर्दी लगे तो फौरन डाक्टर को दिखाएं, लापरवाही से यह अस्थमा में तब्दील हो सकता है। इसके साथ ही जिस बच्चे को बोलने में दिक्कत हो उसकी स्पीच थेरेपी कराएं। उसे डिप्रेशन हो सकता है। यूपी कॉन में वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही ईएनटी ज्वैल सम्मान से सम्मानित किया किया।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित होटल में आयोजित यूपीकॉन-2018 के दूसरे दिन प्रयागराज के डॉ. एपी सिंह, शहर के डॉ. आरएन श्रीवास्तव और लखनऊ के डॉ. जीके शुक्ल को लाइफटाइम अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही शहर के सीनियर ईएनटी सर्जन डॉ. देवेंद्र लालचंदानी, डॉ. सुभाष गर्ग, डॉ. एससी मिश्र (लखनऊ), डॉ. वाईसी यादव (गोरखपुर), डॉ. कुलदीप सक्सेना (मेरठ), डॉ.एससी गुप्ता (इलाहाबाद), डॉ. मंगल सिंह (इलाहाबाद) डॉ. जेपी पुरोहित (झांसी) को ईएनटी ज्वैल से सम्मानित किया गया।

कॉन्फ्रेंस में डॉ. टी. जानकीराम द्वारा साइनस और डॉ. हेतल मारफतिया, डॉ. असीम देसाई की कान की सर्जरी को लाइव दिखाया गया। सर्जरी में दूरबीन विधि से नाक और मस्तिष्क के अगले हिस्से की सर्जरी की नई विधियां बताई गईं। डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. अमित केसरी, डॉ. रोहित मेहरोत्रा, डॉ. निशांत सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें