फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सहायक अध्यापक... टेक्निकल सवालों ने ली परीक्षार्थियों की परीक्षा

विज्ञापन
रामलला विद्यालय में परीक्षा देने जाते छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। आईपी प्रोटोकॉल में ट्रांसपोर्ट लेयर का कार्य क्या है, लिंक लेयर पर एरर डिटेक्शन कैसे होता है और दो टेबल के बीच संबंध स्थापित करने के लिए कौन सी की का प्रयोग किया जाता है। ऐसे तकनीकी और कॉन्सेप्ट आधारित सवालों ने रविवार को आयोजित सहायक अध्यापक (कंप्यूटर) परीक्षा में अभ्यर्थियों कर परीक्षा ले ली।
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा जिले के 29 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे की पाली में आयोजित की गई। कुल 12935 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, 5269 परीक्षार्थी उपस्थित और 7666 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के अनुसार इस बार प्रश्नपत्र में समझ और तकनीकी सवालों को प्राथमिकता दी गई। कुल 150 प्रश्नों में से 120 प्रश्न कंप्यूटर और 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के थे। रावतपुर स्थित श्री रामलला इंटर कॉलेज से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कंप्यूटर के प्रश्न पूरी तरह कॉन्सेप्ट और एप्लिकेशन आधारित थे। नेटवर्किंग, डेटाबेस और बेसिक प्रोग्रामिंग से जुड़े सवाल प्रमुख रहे। जीएस के प्रश्न अपेक्षा से कठिन रहे।


ट्रेन से शनिवार करीब पांच बजे कानपुर पहुंचा तो मौसम पूरी तरह बिगड़ा हुआ था। स्टेशन के बाहर कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। काफी देर बाद किसी तरह सुरक्षित जगह पहुंच पाया। पेपर ठीक गया, मैंने लगभग 150 में 110 प्रश्न हल किए। -बृजेश कुमार, बांदा
विज्ञापन




एक दिन पहले ही आ गया था लेकिन शनिवार को जब ट्रेन से उतरा तो चार घंटे तक स्टेशन पर ही फंसा रहा, कोई साधन नहीं मिल रहा था। अभी खुश हूं कि पेपर में पूरे 150 प्रश्न हल किए। जीएस कठिन थी जबकि कंप्यूटर में प्रश्न ठीक थे। -रुपेश, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें