यूपी के हरदोई जिले में सहायक चकबंदी अधिकारी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के पुराना हैदरगंज निवासी मोहम्मद अरशद अंसारी (59) पुत्र खलील हरदोई में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात थे।
नुमाइश चौराहा के निकट स्थित कानूनगो ट्रेनिंग स्कूल में ही एक कमरे में रहते थे। मंगलवार सुबह 10 बजे तक कार्यालय न पहुंचने पर कर्मचारी उन्हें बुलाने के लिए गए तो उनका शव के तखत के पास कमरे में ही पड़ा मिला।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।