यूपी के हरदोई जिले में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों में विवाद हो गया। यहां शादी में डीजे पर गाना बजाने व नाचने को लेकर वर और वधु पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई।
उन्नाव जिले के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजफ्फरपुर पैइसरा निवासी रामकृष्ण पुत्र अंगने ने अपनी पुत्री प्रतिमा की शादी मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम बरहूआ निवासी सुदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार के साथ तय की थी।
8 मार्च को मल्लावां के गेस्ट हाउस से शादी और तिलक समारोह होना तय हुआ था। शुक्रवार देर रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। लड़के पक्ष के लोगों ने यह कहकर शादी करने से इंकार कर दिया की व्यवस्था अच्छी नहीं थी। वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक मांगने और न देने पर बरात वापस ले जाने का आरोप लगाया है।