सेल्फी खींचते समय हत्यारोपी की तालाब में गिरकर मौत
- फोटो : amar ujala
हरदाेई
के संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरौनी में स्थित बड़े तालाब में नाव पर खड़े होकर सेल्फी खींचते समय हत्या के आरोप में जमानत पर छूटा युवक असंतुलित होकर गिर गया। भाई ने तालाब से उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी अब्दुल्ला अंसारी (24) पुत्र शरीफ अहमद अंसारी ट्रक इंजन बनाने का कार्य करता था। 11 नवंबर 2018 को कस्बा निवासी रेहान पुत्र सज्जाक की हत्या के मामले में अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया था। लगभग आठ माह पहले वह जमानत पर छूट गया था।