फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जहर खाकर अस्पताल पहुंचे असलहा बाबू ने भर्ती होने से पहले डॉक्टर को बताई थी ये बात

Wed, 14 Aug 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
असलहा बाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपी विनीत को जब आईसीयू में भर्ती किया जा रहा था, तभी उसने मुंह से मास्क हटाकर डॉक्टर से कहा कि उसने सल्फास खा लिया है। हालांकि यह भी कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है। पिता की जगह मृतक आश्रित के रूप में विनीत को जिला प्रशासन में बाबू की नौकरी मिली है।
विज्ञापन


शुरू में वह एसीएम-6 के साथ अटैच था। तीन महीने पहले पटल बदलकर उसे असलहा विभाग में ड्यूटी दी गई थी। विनीत के दो बच्चे हैं। बेटा चार साल का है, बेटी 11 साल की। एक दिन पहले ही विनीत दोनों बच्चों को लेकर रक्षाबंधन की खरीददारी करने गया था।

उसके रिश्तेदार ने बताया कि वे काफी दिन से डरे हुए थे। ऐसा लग रहा था जैसे उन पर कोई दबाव डाल रहा है। हालांकि उन्होंने बस इतना ही बताया कि मीडिया में उनको लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें