कानपुर। अंबेडकरपुरम में मामा तालाब के पीछे बाइक सवार युवकों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी। लोगों ने आरोपियों से बस इतना कहा था कि गली में बाइक से धीरे गति से निकलें। बमबाजी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया।
अंबेडकरपुरम निवासी रोहित सिंह ने बताया कि उनके घरों के आगे संकरी रास्ता है, इसी में शनिवार रात इलाके में दो युवक के तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे थे। लोगों ने रोक कर विरोध किया तो दोनों अभद्रता करते हुए चले गए। देर रात बाइक सवार दोनों युवक वापस आए और एक के बाद एक कई बम फेंके। लोग बाहर निकले तो आरोपी बाइक से भाग निकले। पुलिस को माैके पर एक जिंदा बम भी मिला है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। एक को हिरासत में लिया गया है। संवाद