फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री असीम ने अखिलेश को दी जीत की बधाई, पत्र में लिखा- कन्नौज में रोचक राजनीति स्थिति रही, जानें क्या कहा

Fri, 07 Jun 2024 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: मंत्री असीम अरुण ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि वह भाजपा से सदर विधायक हैं, जबकि कन्नौज नगर पालिका में बसपा के चेयरमैन हैं। वहीं, सपा मुखिया कन्नौज से सांसद चुने गए हैं। इसे भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती ही कहा जाएगा कि अलग-अलग दलों से होने के बाद भी कन्नौज के विकास के लिए काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
असीम ने अखिलेश को दी जीत की बधाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की जीत पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने उन्हें बधाई दी है। नतीजों के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को जीत की बधाई दी। उन्होंने पत्र में बधाई के साथ लिखा कि कन्नौज में रोचक राजनीतिक स्थिति रही है।

विज्ञापन

 वह भाजपा से सदर विधायक हैं, जबकि कन्नौज नगर पालिका में बसपा के चेयरमैन हैं। वहीं, सपा मुखिया कन्नौज से सांसद चुने गए हैं। इसे भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती ही कहा जाएगा कि अलग-अलग दलों से होने के बाद भी कन्नौज के विकास के लिए काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। 
उन्होंने इस पत्र को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। उनके पहले चुनाव नतीजे वाले ही दिन भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अखिलेश यादव को बधाई दी थी। बता दें कि मंत्री असीम का लिखा पत्र जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें