फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टेबल टेनिस में आशुतोष को दोहरा खिताब, कवि और मुस्कान छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित तृतीय जिला टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए आशुतोष गुप्ता ने अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग का खिताब जीता।बालिका वर्ग में कवि शाह और मुस्कान सोनकर ने अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आशुतोष गुप्ता ने अधिराज मजूमदार को 11-8, 11-8, 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दक्ष खंडेलवाल ने सृजन महाजन को 12-10, 13-11, 11-8 से मात दी। फाइनल में आशुतोष ने दक्ष को 11-4, 11-5, 11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने आदित्री बनर्जी को 11-9, 11-3, 11-4 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कवि शाह ने साक्षी सोनकर को 11-4, 11-8, 11-6 से मात दी। फाइनल में कवि शाह ने प्रेक्षा तिवारी को 12-10, 12-10, 13-11 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने सेमीफाइनल में अधिराज मजूमदार को 11-7, 14-12, 7-11, 11-5 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में सृजन महाजन ने दक्ष खंडेलवाल को 11-6, 12-10, 2-11, 14-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में आशुतोष ने सृजन को 11-9, 11-2, 11-8 से हराकर दूसरा खिताब हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में मुस्कान सोनकर ने अमीषा गुप्ता को 11-3, 11-6, 11-8 से हराया, जबकि कवि शाह ने अबाना लायल को 11-9, 12-10, 11-6 से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल में मुस्कान ने शुरुआती दो गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए कवि शाह को 8-11, 7-11, 11-9, 11-7, 11-9 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेताओं को उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक, अनिल दीक्षित, संजय टंडन और सुनील सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें