कानपुर। कल्याणपुर पनकी रोड निवासी रिंकू सिंह ने क्षेत्र के चौकी इंचार्ज पर पीटने के आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक घर के पास बन रहे चौराहे का नाम उसने तिरंगा रख दिया, जिसकी वजह से चौकी इंचार्ज साथी दरोगा के साथ आए। उसको घर से उठाया और पिटाई की। बिना वर्दी के दरोगा ने घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रिंकू चौराहे का नाम बदलकर वहां तेज आवाज में देर रात तक गाने बजाता था। पार्षद समेत कई लोग शिकायत कर चुके थे। पुलिस ने उसका शांति भंग का चालान किया। मारपीट की जांच कराई जाएगी।