फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशू यादव हत्याकांड: हिस्ट्रीशीटर प्रेमी-प्रेमिका पर दस हजार का इनाम, दोनों की तलाश में जुटी सर्विलांस टीम

Sat, 23 Jan 2021 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आशू हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आशू यादव हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर प्रेमी-प्रेमिका पर डीआईजी ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं सर्विलांस समेत तीन टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। पुलिस दोनों के करीबियों को भी उठाया है। 
विज्ञापन


रेलबाजार निवासी हिस्ट्रीशीटर आशू यादव (28) को 31 दिसंबर की रात उसकी प्रेमिका दीपिका शुक्ला ने कल्याणपुर स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया था। यहां पहले से ही दीपिका का दूसरा प्रेमी अमित गुप्ता मौजूद था।

सभी ने पहले शराब पी। इसके बाद रस्सी से गला कस कर आशू को मार दिया था। अमित ने अपने दोस्त सचिन व किशन की मदद से शव को सीटीआई नहर के पास ठिकाने लगाया था। दो जनवरी को शव मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर सचिन और किशन को जेल भेज दिया था। अमित व दीपिका अभी तक गिरफ्त से दूर हैं। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ  एनबीडब्ल्यू भी जारी हो गया है। जल्द कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें