फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद दिल की सूजन से बिगड़ रही तबीयत, जाड़े से बचाव करें और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखें

Sat, 23 Jan 2021 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : NBC News
विज्ञापन
जाड़ा बढ़ने के बाद कोरोना से ठीक हो चुके रोगियों की हालत बिगड़ने लगी है। संक्रमण के कारण इनके हृदय के मायोकार्डियम हिस्से में सूजन आ गई थी। कोरोना से उबरे लेकिन अब हृदय की सूजन सांस फुला रही है। ऐसे रोगियों का कार्डियोलॉजी में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


आम हृदय रोगियों के अलावा कोरोना से ठीक होने वाले बहुत से रोगियों को जाड़ा बढ़ने के साथ दिक्कत बढ़ गई है।  कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि रोगियों के हार्ट के मायोकार्डियम हिस्से में सूजन पाई जा रही है।

इसके साथ ही ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो जाता है। जिन लोगों को कोरोना हुआ और ठीक हो गए, वे जाड़े से बचाव करें और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखे। एहतियात और खानपान का परहेज जरूरी है।
विज्ञापन


हार्टअटैक से चार की मौत 
कानपुर। कार्डियोलॉजी में शनिवार को दो हृदय रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा कल्यानपुर और स्वरूपनगर से दो रोगी मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए। 50 रोगियों को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें