इसी मंदिर से चोरी हुईं मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शनिवार सुबह एक मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। बाइक से आए दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त पुजारी मंदिर की सफाई कर रहा था। उन्होंने पुलिस को दिनदहाड़े हुई इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
नर्वल में प्राचीन राधा कृष्ण का मंदिर है। मंदिर की देखरेख व पूजन राघव बाजपेई(70) करते हैं। पुजारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह मंदिर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक मंदिर के अंदर आए और प्रसाद चढ़ाने की बात कही। इस पर पुजारी ने कहा कि सफाई और आरती के बाद ही प्रसाद चढ़ेगा। इसके बाद पुजारी सफाई करने में लग गए। इस बीच मौका पाकर शातिरों ने भगवान कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति लेकर भागने लगे तो पुजारी ने शोर मचाया। तब तक दोनों शातिर मंदिर के बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुजारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।