फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः घर में घुसे चोर को भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 15 Jun 2019 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
भीड़ ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में चोरी की नियत से एक घर में घुसे युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक गणेश पुत्र गया प्रसाद बांदा जिले का निवासी था।

 

शहर क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ला निवासी राजू के घर में शुक्रवार देर रात एक चोर घुस आया। चोर की आहट मिलते ही राजू ने शोर मचाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने चोर को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें