फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फर्रुखाबाद में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, चोर ने कबाड़ी से किया था सौदा

Mon, 22 Apr 2019 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित मंदिर से चोरों ने लड्डू गोपाल की अष्टधातु की करीब सवा किलो की मूर्ति चोरी कर ली। सुबह सफाई करने पहुंचे पड़ोसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मूर्ति भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

 
मोहल्ला शिवाजी नगर में महामाई दुर्गा देवी मंदिर से सुबह मूर्ति गायब मिली। इसकी सूचना मोहल्ले के सभासद राकेश गुप्ता को दी गई। मंदिर से मूर्ति के अलावा दस सीएफएल भी चोरी हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। इसी दौरान किदवई नगर निवासी एक युवक लड्डू गोपाल की मूर्ति की कान की बाली पहने घूमता मिला। लोगों ने शक के आधार पर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में उसने बताया कि मूर्ति उसने ही चोरी की है एक कबाड़ी को बेच दी है। पुलिस ने कबाड़ी को पकड़कर मूर्ति बरामद कर ली। मूर्ति को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया था। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। इनका अन्य मामलों में भी हाथ हो सकता है। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें