फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गहलोत बोले, ‘भाजपा को रोकने के लिए सपा से गठबंधन’

Sun, 05 Feb 2017 12:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने कहा है कि पार्टी हित से बड़ा देश हित होता है। सांप्रदायिक पार्टी भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस-सपा ने गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों के लोगों को चाहिए कि गठबंधन वाली सीटों पर संयुक्त प्रत्याशी को जिताएं।
विज्ञापन


गहलौत रविवार को कानपुर जीआईसी मैदान चुन्नीगंज में प्रस्तावित राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। तिलक हाल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (गुजरात) दीपक बावरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, सपा नेता सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, कैंट विधानसभा प्रत्याशी सोहिल अंसारी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, दिलीप वाजपेई आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने बैठक के बाद अशोक गहलौत को सेल्फी के लिए घेर लिया। 

गले लगकर लड़ना नहीं
बैठक में सुरेंद्र मोहन अग्रवाल कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान का नाम लेकर बोले कि अब तक आमने - सामने लड़ते रहे हैं, अब हमें एक दूसरे के गले मिलकर लड़ना है। इस पर श्रीप्रकाश जायसवाल बीच में टोकते हुए बोले कि गले मिलकर लड़ना नहीं, गले लगाकर जिताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें