फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सभी ने मनाया चिड़ियाघर का बर्ड थे

Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर प्राणि उद्यान में मनाया गया 44वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर प्राणि उद्यान का 44वां स्थापना दिवस शनिवार को जू में मनाया गया। इस मौके पर  250 स्कूली बच्चों के बीच  इस्मिता, अल्तमस नूर और राहुल कुशवाहा ने केक काटकर जश्न मनाया। मुख्य अतिथि बसंत लाल गोयनका ने कहा ऐसा चिड़ियाघर और कहीं नहीं है।
विज्ञापन


जू निदेशक दीपक कुमार और डॉ. आरके सिंह ने चिंपांजी छज्जू, वनमानुष मंगल, लेकव्यू बिल्डिंग, डायनासोर स्ट्रक्चर, लकड़ी की पुलिया, शेर का बाड़ा, मछलीघर आदि के बारे में स्टूडेंटों और दर्शकों को जानकारी दी। इस मौके पर जू की वार्षिक स्मारिका पुस्तक का भी विमोचन किया गया। जू के इतिहास की जानकारी दी गई। इस दौरान जू फ्रेंड्स बालकृष्ण शर्मा, प्रफुल्ल मेहरोत्रा, आशीष मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, उप निदेशक केवल प्रसाद, डॉ. यूसी श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद, डॉ. मोहम्मद नासिर, एसआर सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रिया अग्रवाल, सलोनी गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें