फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-2 के लिए सबसे महंगे बिके आशीष, ब्लू टीम ने खरीदा

विज्ञापन
नीलामी समारोह की शुभारंभ करते पदाधिकारी।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन के तत्वावधान में क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-2 सिंतबर और अक्टूबर में होगा। शुक्रवार शाम खिलाड़ियों की नीलामी काकादेव स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें कप्तान आशीष मिश्रा सबसे महंगे बिके। आशीष को 12500 अंकों में ब्लू टीम ने खरीदा। नीलामी में टीम ब्लैक ने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी राजकुमार(52) को खरीदा।

नीलामी में टीम यलो के कप्तान पवन मिश्रा, टीम ब्लू के कप्तान बृजेश वर्मा, टीम रेड के कप्तान सौरभ और टीम ब्लैक के कप्तान शैलेंद्र गुप्ता को 50 हजार अंक खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बांटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नितेश के लिए 11200 अंकों की बोली ब्लू टीम ने लगाई। सौरभ राय को 11 हजार अंकों के साथ रेड टीम ने अपने नाम किया। इसी प्रकार से अन्य खिलाड़ियों जसप्रीत, पुनीत, मनोज, शोभित, मुकुल, सिद्धांत, मनीष, नीरज आदि को भी खरीदने के लिए बोली लगाई गई। नीलामी में सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह, आशुतोष, हर्षित, गुरप्रीत, चितरंजन, करिश्मा गोपाल, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें