फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आशाओं को माना जाए सरकारी कर्मी, मिले 50 लाख का बीमा कवर

Sat, 31 Jan 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में भाकियू भी उतरा है। मांग की गई कि आशाओं को सरकारी कर्मी माना जाए और 50 लाख का जीवन बीमा कवर दिया जाए। बाद में कलक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता मांगों को लेकर बीते साल 15 दिसंबर से आंदोलन कर रही हैं। आशा कार्यकर्ता 21 हजार रुपये प्रति माह मानदेय और आशा संगिनी 28 रुपये प्रति माह मानदेय की मांग कर रही हैं। ईपीएफ व ईएसआई का सदस्य बनाकर बीमा कवर देने की मांग शामिल है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाकियू जिलाध्यक्ष आयुष सिंह राजावत ने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन का समर्थन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम कपिल सिंह को ज्ञापन सौंपा। यहां आशा वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष ममता अवस्थी, सचिव अंजू कटियार, मीना सचान, रक्षा देवी, शारदा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें