फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आशा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कैबिनेट मंत्री को सौंपा 14 सूत्री ज्ञापन

Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक कार्यालय के बाहर आशा कार्यकर्ता शनिवार को नारे बाजी करती रहीं। इसके बाद देर शाम पुखरायां कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन में आशा वर्कर सत्याग्रह आंदोलन चल रहा हैं। दिन में ब्लॉक कार्यालय पर नारेबाजी की जाती रही।
विज्ञापन

पुखरायां स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार शाम को अमरौधा, मलासा, राजपुर और संदलपुर ब्लाॅक की अध्यक्ष छुन्नी गुप्ता, ऊषा देवी सहित आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी पहुंची। यहां पर सभी ने कैबिनेट मंत्री के सामने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। कैबिनेट मंत्री ने उनसे वार्ता कर सकारात्मक हल निकाले जाने का भरोसा दिया। इस दौरान ममता अवस्थी, आशा वर्कर यूनियन की प्रदेश संगठन सचिव अंजू कटियार, ममता कटियार, मनोरमा राजपूत, गीता नायक, उर्मिला कठेरिया, रेशमा देवी आदि आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें