रूरा। थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव के सामने से निकली डीएफसीसी लाइन को पार करने के दौरान शनिवार शाम छह बजे एक सफाई कर्मी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
अकबरपुर ब्लॉक के नटपुरवा तिगाईं निवासी वेद प्रकाश वर्मा उर्फ विंदा (50) की मालगाड़ी की चपेट में आने मौत की जानकारी पर मौके पर भतीजे सुमित पहुंचे। उसने पुलिस को बताया कि चाचा वेद प्रकाश डेरापुर ब्लॉक की गदनपुर ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह वह अपनी ड्यूटी करने के लिए गदनपुर गए थे। शाम को उनकी मालगाड़ी से कटकर मौत होने की जानकारी मिली।
अनहोनी पर वेद प्रकाश की पत्नी रानी देवी, बेटे अंकितअंकित, मोहित, बेटी गायत्री, रमा व काजल रोने लगी। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना एसआई रामशंकर पाल को मौके पर भेजा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।