फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आशा कार्यकर्ता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 19 विनीता देवी की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन

परमधाम गांव की घटना, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। संदिग्ध हालात में आशा कार्यकर्ता का शव घर पर फंदे पर लटका मिला। घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था, पति और बच्चे बाहर गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव परमधाम निवासी निरपत सिंह की पत्नी विनीता देवी (40) सोमवार दोपहर घर पर अकेली थीं। बच्चे स्कूल गए हुए थे और पति घर से बाहर किसी काम से गया था। स्कूल से जब बेटी घर आई तो मां को फंदे पर लटकते देखा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की बड़ी बेटी पूजा ने बताया कि मां घर पर अकेली थी। वह स्कूल गई थी। पिता भी घर नहीं थे, तभी मां ने यह कदम उठा लिया है। महिला का पति मजदूरी करता है। विनीता गांव में आशा कार्यकर्ता थी। मायका उदी मोड़ के गांव नगला अजीत में है। उसकी मौत के बाद बड़ी बेटी पूजा, बेटा देव और अनुराग के साथ पति का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पोनिया ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजन आत्महत्या का कारण अभी नहीं बता पाए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें