फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आशा बहुओं को आठ माह ने नहीं मिला मानदेय, डीएम ने दिए वेतन दिलाने के आदेश

Fri, 07 Oct 2022 04:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

हसवा ब्लॉक की आशा बहुओं ने आठ महीने से मानदेय ना मिलने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर भुगतान करवाने की मांग की। पीड़ितों ने कहा कि आठ महीने से मानदेय न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मानदेय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा बहुएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में आशा बहुओं ने आठ महीने से मानदेय ना मिलने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर भुगतान की मांग की। कहा कि आठ महीने से मानदेय न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य सकंट में है।

विज्ञापन

हसवा ब्लॉक की आशा बहुओं ने बताया कि उन्हें मार्च से अब तक किसी भी महीने का मानदेय नहीं नहीं दिया गया है। इससे उन्हें परिवार चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। बच्चों का भरण-पोषण भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आठ महीने का पेमेंट मिल जाए तो सारी समस्याएं दूर हो जाएं।
आशा बहु ममता देवी, कमला देवी, रन्नो देवी, जमुना, उषा देवी, रेखा देवी, गीता देवी और मालती देवी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत होने के बाद भी मार्च से अब तक भुगतान नहीं किया गया। डीएम से आशा बहुओं की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए डीपीओ को जांच कर वेतन दिलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देने वालों में आशा बहू सुशीला देवी, अंजू चौधरी, रामकली, विद्या, सुमित्रा देवी, आशा देवी और शशि आदि मौजूद रहीं। बता दें कि आशा बहुओं को मार्च से मानदेय नहीं नहीं दिया गया है, जिससे उन्हें परिवार चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें