फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा का आरोप- 4 लड़के मुझे झोपड़ी में ले गए, एक हफ्ते तक सभी ने किया दुष्कर्म

Fri, 11 Jan 2019 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र की आशा ने चार युवकों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आशा ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तब से वह ननदोई के पास रह रही है। आरोप है कि वह 20 नवंबर को शाहाजहांपुर के जलालाबाद सीएचसी में गांव की एक महिला का प्रसव कराने गई थी। जहां से शाम को वह घर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर बनी झोपड़ी में ले गए।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसको एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया महिला थाने नहीं आई। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के निर्देश महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें