फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चक्रवात बनते ही 26 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंगलवार शाम चक्रवात बनते ही तेज हवा चलने लगी और बारिश आ गई। 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिन में तेज धूप के बाद शाम को माहौल सुहाना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ माहौल में नमी बढ़ गई और घने बादल आ गए। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह तक इस तरह का मौसम बने रहने के आसार है। इसके बाद दो-तीन दिन के लिए मौसम खुल जाएगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में फिर वृद्धि होगी।
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ अरब सागर की नमी आने लगती है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी नमी माहौल में भर रही है। इससे बादल बन जाते हैं। दिन में तेज धूप होने से लो प्रेशर बनने लगता है। इससे चारों तरफ से हवाएं तेजी से आती हैं और चक्रवात बन जाता है। मंगलवार को अधिकतम 33.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के लगभग बराबर रहा। यह 18.8 डिग्री रहा।
डॉ. पांडेय ने बताया कि शाम को बारिश के दौरान कंपनी बाग स्थित ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन पर हवा की रफ्तार 26 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। इस समय देश में तीन बड़े चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हैं और एक बादलों की शृंखला है। सीएसए के मौसम विभाग ने बुधवार तक मध्यम तेज हवाएं चलने और स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें