एआरटीओ की पत्नी को एंबुलेंस से कानपुर ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मंडल मुख्यालय में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य की पत्नी अर्चना कुशवाहा (33) ने गुरुवार को यहां स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। परिजनों ने फंदा खोलकर तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
इंदिरा नगर में किराए के मकान में रह रहे एआरटीओ की पत्नी ने दिन में करीब 3 बजे घर के कमरे में लगे सीलिंग फैन पर दुपट्टा बांधकर गले में फंदा कस लिया। इसी बीच घरवालों की नजर पड़ गई। घर में दोनों मासूम बेटी-बेटे थे। उनके शोर पर आसपास के लोग आ गए। खबर पाकर कुछ ही देर बाद पति सुरेश मौर्य भी पहुंच गए। तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की वजह पता नहीं चल सकी। एआरटीओ का मूल निवास कौशांबी जिले का सिराथू बताया जा रहा है।