फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंगों का आतंक', हर महीने 4 हजार रुपये दो वरना...एससी-एसटी एक्ट में फंसा देंगे

Thu, 25 Oct 2018 06:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जानकारी देता सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में मऊ थानाक्षेत्र के मवईकला गांव में रंगदारी देने से मना करने पर दबंगों ने घर आकर जमकर हंगामा काटा। दरवाजा न खोलने पर फरसा और कुल्हाड़ी से दरवाजा काटने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देकर सभी भाग निकले। आरोपियों ने एससी-एसटी कानून में फंसाने की धमकी दी है। भयभीत परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने दो को पकड़कर पूछताछ शुरू की। चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव के सुनील कुमार ने बताया कि गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग आए दिन उसके परिवार से रंगदारी मांगते हैं। उनके परिवार के चार सदस्य बाहर कमाते हैं और नया ट्रेैक्टर खरीदा है। इसके बदले में हर महीने चार हजार रुपये की मांग की जाती है। बुधवार की रात सभी आरोपी घर के पास आकर गाली देते हुए बुलाने लगे तो हम लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी और फरसे से दरवाजा व खिड़की पर प्रहार कर काटने का प्रयास किया। लोहे का दरवाजा होने से वह टूटा नहीं लेकिन कई जगह से फट गया है। 

पीड़ित परिजनों ने बताया कि लगभग एक घंटे तक आरोपी उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रंगदारी देने की बात कर रहे थे। जिस पर यूपी 100 और थाना पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची तो उनके सामने ही गाली देकर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस दौरान एससी-एसटी कानून में फंसाने की भी धमकी दी है। जिससे उनका परिवार भयभीत है। पीड़ित परिजनों से बातचीत कर पुलिस ने दो आरोपियों को गांव के बाहर से पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष संत शरण ने बताया कि आरोपी लाला पहलवान, भानू पांडेय, बबलू व देवी कोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदेह के आधार पर दो को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें