महोबा से अयोध्या पहुंचे 15 कलाकारों ने लोकनृत्य और दिवारी नृत्य की प्रस्तुति देकर अयोध्यावासियों का दिल जीत लिया। साथ ही बुंदेली विधा का प्रदर्शन कर बुंदेलखंड का भी नाम रोशन किया।
एक घंटे से ज्यादा चले दिवारी नृत्य कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। संस्कृति विभाग लखनऊ उत्तरप्रदेश के निर्देश पर लखनलाल यादव पार्टी 12 नवंबर को अयोध्या पहुंच गई थी।
शुक्रवार को टीम में शामिल लखनलाल यादव, जीतेंद्र, शंकरलाल, विपिन, तुलसीदास, हरिश्चंद्र, सुरेंद्र, अरुण, अजय, छेदा लाल, जय भारत, राजेंद्र, ब्रजेश, अमन सहित 15 कलाकारों ने साकेत डिग्री कालेज अयोध्या से राम कथा मार्ग तक झांकियों के साथ पाई डंडा और दिवारी नृत्य की प्रस्तुति दी। पांच किमी तक बुंदेली कला का कलाकारों ने प्रदर्शन किया।