देश के तमाम हिस्सों में प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए आईआईटी कानपुर अगले सप्ताह किसी भी दिन दिल्ली में कृत्रिम बारिश करा सकती है। इसके लिए इसरो ने संसाधनों से लैस एयरक्राफ्ट आईआईटी को सौंप दिया है।
अब वैज्ञानिकों को दिल्ली में बारिश उमड़ने का इंतजार है। हल्के बादल भी उमड़ने पर वैज्ञानिक कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास शुरू कर देंगे। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान में बादल आने में अभी एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ेगा।