फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो आन के लिए ली गई आरती की जान!

Fri, 08 Jan 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गजनेर क्षेत्र के नहोली गांव में मंगलवार को 19 साल की आरती की ऑनर किलिंग की गई थी।

उसका बेरहमी से गला घोंटा गया था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।

वहीं गुरुवार को एसपी के पास पहुंचे तथाकथित प्रेमी रोहित ने आरती की हत्या को ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए युवती के ताऊ, पिता और भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष भीमसेन पौनिया ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, जैसे ही आएगी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

मालूम हो कि गांव निवासी सत्य नारायण बाजपेयी उर्फ धुन्नर की पुत्री आरती (19) की मंगलवार को उसके कमरे में मिली थी।

आरती के तथाकथित प्रेमी रोहित ने एसपी सभाराज सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो माह पहले उसने मंदिर में आरती से शादी कर ली थी। शादी के बाद से दोनों कानपुर के पनकी क्षेत्र में रह रहे थे। आरती के घरवाले इस शादी से नाराज थे। बार-बार उसे  जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन


30 दिसंबर को महिला हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत की थी तो पनकी पुलिस ने आरती के घरवालों को बुलाकर समझौता करा दिया था। पुलिस के सामने घरवाले आरती को गांव में किसी दूसरे से शादी कराने की बात कहकर आरती को अपने साथ ले गए थे। रोहित ने बताया कि गांव जाने के बाद आरती के परिजन उसको शादी न करने का दबाव बनाने लगे थे। कई बार मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि दूसरे से शादी करने से इनकार करने पर घरवालों ने आरती की हत्या कर दी। माती स्थित पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में गला दबाने की बात है। उंगलियों के निशान किसके हैं इसका खुलासा बाद में हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें