फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीनियर वर्ग में अर्शी और जूनियर में अंशिका प्रथम

Sat, 27 Dec 2025 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। शांति विद्या निकेतन स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन वाद-विवाद, बुक बैलेंसिंग, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग वाद-विवाद में अर्शी तिवारी व जूनियर वर्ग में अंशिका राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रसूलाबाद विधानसभा से विधायक पूनम संखवार ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कहा खेलकूद से शारीरिक विकास होने के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल में प्रतिभाग करना चाहिए।
आज स्कूल व जिला स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नाम रोशन करेंगे। प्रबंधक नीरज शर्मा ने बताया कि सीनियर वर्ग की वाद-विवाद प्रतियोगिता में लक्षिका को दूसरे व जूनियर वर्ग में रिया दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा रिंग दौड़ में श्रीमिका को पहला व संजना को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बुक बैलेंसिंग में अभय पांडेय प्रथम और अंश बाथम द्वितीय स्थान पर रहे। बाधा दौड़ में अध्या को पहला व आराध्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संरक्षक देवेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया। यहां प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, शिक्षक क्षमा धवन, विपिन, संतोष प्रताप सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें