फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस ने पूछा- यही मकान मालिक हैं, आतंकी कमरुज्जमा ने भरी हामी, उजियारी लाल को दी गई ये हिदायत

Sat, 22 Sep 2018 12:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी कमरुज्जमां
विज्ञापन
कानपुर चकेरी के शिवनगर से आतंकी कमरुज्जमा के पकड़े जाने के मामले में यूपी एटीएस ने मकान मालिक उजियारी लाल को घर छोड़कर कहीं बाहर न जाने की हिदायत दी है। एटीएस अफसरों ने कहा है कि जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया जाएगा। उजियारी लाल ने बताया कि दो दिन पहले आई एटीएस ने कमरुज्जमा से आमना-सामना कराकर उससे पूछा था कि पहचानते हो यही मकान मालिक हैं। इसपर आतंकी ने हामी भरी थी। 
विज्ञापन


उजियारी लाल ने बताया कि कमरा लेने के लिए कमरुज्जमा नहीं आया था। उसके दो साथी 10 जुलाई को किराए का कमरा तलाश रहे थे। उन्होंने मुहल्ले के लोगों से पूछा कि मकान मालिक कौन है, इस दौरान मैं गेट पर ही खड़ा था उन्होंने कमरा देखने के बाद किराए की बात करके दो दिन बाद आने की बात कही थी। फिर दो दिन बाद 3400 रुपये एंडवास दिए थे।
विज्ञापन

किराया मांगने की कोशिश की लेकिन हर बार कमरा बंद मिला

यूपी एटीएस ने उजियारी लाल को दी हिदायत - फोटो : अमर उजाला
बाद में कमरुज्जमा भी आकर रहने लगा था।   उजियारी लाल ने बताया कि कमरे के जुलाई में मिले एडंवास के बाद उसने दो बार कमरुज्जमा से आगे के लिए किराया मांगने की कोशिश की लेकिन हर बार कमरा बंद मिला। उजियारी लाल के मकान में रहने वाले एलएमएल कर्मी जीएस सर्कल (बंगाली दादा) ने बताया कि आतंकी ने बिना पूछे उनकी एक कुर्सी अपने कमरे में रख ली थी। मकान में सभी की कुर्सियां बाहर बरामदे में पड़ी रहती हैं। आतंकी वहीं से उठा ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें