फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नजूल जमीन विवाद में महापौर के बेटे ने डीएम से की शिकायत, आरोपों को बताया झूठा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सिविल लाइंस में अवैध कब्जे के आरोपों को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच और अभिलेखों की प्रति मांगी

माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। सिविल लाइंस स्थित नजूल भूमि पर कब्जे के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में महापौर के पुत्र अमित पांडेय ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को शिकायत पत्र देकर आरोपों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लगाए गए आरोपों को भ्रामक, निराधार बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।


जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में अमित पांडेय ने कहा कि चार मार्च को कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर प्रसारित की गई कि उन्होंने सिविल लाइंस के सेक्टर-14, ब्लॉक-14 स्थित नजूल प्लॉट संख्या 5 और 6 के हिस्से पर कार्यालय निर्माण, सीमेंटेड ढांचा और स्ट्रीट लाइट लगाकर अवैध कब्जा किया है। उन्होंने इन सभी आरोपों को पूरी तरह असत्य बताते हुए कहा कि उन्होंने न तो किसी नजूल भूमि पर कब्जा किया है और न ही कोई अवैध निर्माण कराया है। पांडेय ने यह भी कहा कि मामले में जांच की बात कही जा रही है, जबकि उन्हें अब तक किसी भी अधिकारी की ओर से न तो कोई नोटिस मिला है और न ही किसी जांच या सीमांकन की प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उन्होंने इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पत्र में उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि यदि इस प्रकरण में कोई जांच रिपोर्ट, निरीक्षण या सीमांकन किया गया है, तो उससे संबंधित सभी अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अधिकारियों से मौके का निष्पक्ष निरीक्षण कराकर सच्चाई सामने लाने की भी मांग की है। पांडेय ने कहा कि यदि जांच में आरोप झूठे साबित होते हैं तो भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें