फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से आरोग्य मंदिरों में लटके ताले, इलाज को भटक रहे मरीज

Fri, 16 Oct 2026 02:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में 15 दिन से चल रही संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी होती जा रही हैं। जिले में करीब 165 आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। इनमें से अधिकांश में ताले लटक जाने से मरीजों को सामान्य बीमारियों की दवा व जांच के लिए प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक दौड़ लगानी पड़ रही है। वहां भी मरीजों को उपचार करवाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीज व तीमारदार परेशान हैं।
विज्ञापन

मांगों को लेकर जिले के करीब 650 स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं। कुछ कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकांश कर्मचारी लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होने गए। इससे जहां आरोग्य मंदिरों और सब सेंटरों पर ताले लटक रहे हैं। इसे गांव क्षेत्र के लोगों को सिर दर्द, वायरल बुखार, खांसी, जुकाम आदि की दवा व जांच गांव में नहीं मिल पा रही है। वहीं गैर संचारी रोग सहित अन्य गंभीर रोगों की स्क्रीनिंग व ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श सेवा भी ठप है। इसके चलते लोगों को सामान्य रोगों के उपचार के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर पीएचसी, सीएचसी तक जाना पड़ रहा है।
गहोलिया के रामशंकर ने बताया कि तीन दिन से सिर में दर्द की समस्या है, प्रतिदिन आरोग्य मंदिर पर तक जाते हैं लेकिन वहां ताला लटकता मिलता है। इसके चलते उन्हें निजी क्लीनिक परामर्श लेना पड़ा। सिठमरा के अनौखे शुक्ला ने बताया कि उनको तीन दिन से बुखार आ रहा है, आरोग्य मंदिर बंद रहने की वजह से उन्हें रूरा सीएचसी जाना पड़ा। वहां भी स्टाफ की कमी के चलते करीब 30 मिनट इंतजार के बाद डॉक्टर से परामर्श मिला। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भोलेंद्र सिंह, सचिव रत्नेश वाजपेयी ने बताया कि संगठन की पांच मांगें हैं इनमें नियमितीकरण या समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। मांगों को लेकर लखनऊ में धरना जारी है।
विज्ञापन

....................
हड़ताल से सीएचसी में टीकाकरण ठप
राजपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं बुधवार को भी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काम नहीं किया। संविदा एएनएम के हड़ताल के चलते टीकाकरण पूरी तरह प्रभावित रहा। टीकाकरण कक्ष में ताला लटकता रहा। रजौली गांव से आई विधावती, जमुआ की निशा देवी, कचनार की मड़ैया निवासी सोमवती ने बताया कि बुधवार को नियमित टीकाकरण कराने सीएचसी आई थी। यहां ताला लटकता मिला। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि संविदा एएनएम हड़ताल पर हैं। इससे टीकाकरण कराने आई गर्भवतियों को वापस लौटना पड़ा।
....................
बयान.....
सीएचओ के हड़ताल पर जाने से आरोग्य मंदिर बंद हैं। वहीं, पीएचसी, सीएचसी में सेवाओं को सुचारु रखने के लिए रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई है। जबकि टीकाकरण के कार्य को प्रभावित होने से रोकने के लिए परमानेंट एएनएम की ड्यूटी दो दिन की जगह चार दिन की गई है। - डॉ. जय गोविंद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें